Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

लखनऊ, 23 मार्च(हि.स.)। गोरखपुर के पाण्डेय हाता क्षेत्र में परम्परागत भक्त प्रह्लाद की शोभायात्रा में शामिल हुई गोरखपुर की जनता पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फूल की बारिश की। फूल बरसाते हुए मुख्यमंत्री ने जनता को होली की शुभकामनाएं दी।
पाण्डेयहाता में श्री श्री होलिका दहन उत्सव समिति की ओर से आयोजित भक्त प्रह्लाद की शोभायात्रा में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समिति के सदस्यों को एक-एक कर अपना आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने गोरखपुर की जनता को होली पर संदेश देते हुए कहा कि भेदभाव से मुक्त होकर हम उत्साह व उमंग के साथ अपने पर्व-त्योहार मनाते हैं, तभी समाज शक्तिशाली व राष्ट्र समर्थ बनता है।
वहीं गोरखपुर की जनता ने होली पर अपने बीच में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पाकर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए हाथ हिलाकर अभिवादन किया। होली की शुभकामनाएं देते हुए जनता ने अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। इस दौरान गुलाल अबीर हवा में उड़ते रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/ शरद/राजेश