Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]




शिमला, 26 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 25 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में कला को बढ़ावा देने के क्षेत्र में विशिष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सोमदत्त बट्टू को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी।
शिमला के प्रसिद्ध गायक सोमदत्त बट्टू को शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा देने में उनके असाधारण योगदान के लिए पदमश्री से सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राज्य के लिए बहुत गर्व की बात है कि बट्टू को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील