[ad_1]


रायपुर, 22 जनवरी (हि.स.)। गणतंत्र दिवस 2024 को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से लेकर विधायक तक के लोग कहां-कहां ध्वजारोहण करेंगे उसका शेड्यूल जारी हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सोमवार को जारी आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जगदलपुर में ध्वजारोहण करेंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में ध्वजारोहण करेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / केशव शर्मा/प्रभात