[ad_1]

पटना, 05 फरवरी (हि.स.)। फ्लोर टेस्ट के पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 7 फरवरी को दिल्ली जाएंगे। नीतीश कुमार दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। नीतीश दो दिन के लिए दिल्ली दौरे पर जाएंगे, जहां वह प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। मंत्रिमंडल के विस्तार और फ्लोर टेस्ट के पहले यह मुलाकात अहम मानी जा रही है।
इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा प्रधानमंत्री सहित भाजपा के आलाकमान से मुलाकात कर चुके हैं। 12 फरवरी को विधानसभा में बिहार की नई एनडीए सरकार का फ्लोर टेस्ट होना है। इस दिन नीतीश सरकार विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेगी।
हिन्दुस्थान समाचार/ चंदा/वीरेन्द्र