Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

भागलपुर, 01 फरवरी (हि.स.)। जिले के सैंडिस कंपाउंड में चल रहे जिला क्रिकेट लीग के तहत गुरुवार को खेले गए मैच में बहादुरपुर क्रिकेट क्लब ने बमकाली क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से पराजित कर दिया। निर्धारित 30 ओवरों के मैच में टॉस जीतकर बमकाली क्रिकेट क्लब के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए बमकाली क्रिकेट क्लब ने 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 179 रन बनाए। बमकाली क्रिकेट क्लब की ओर से अखिलेश ने सर्वाधिक 52, अपूर्वा ने 32 ओर अभिषेक ने 29 रनों का योगदान दिया। बहादुरपुर क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में अंकित कुमार ने 3, ललन कुमार और विराज कुमार ने क्रमशः 2-2 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए बहादुरपुर क्रिकेट क्लब ने 27.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 180 रन बना लिए। बमकाली क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में आनंद, सूरज और रमेश ने क्रमशः 1-1 विकेट लिया। आज के मैच के अंपायर शिवनारायण सिंह और अंकित अमृत राज थे। स्कोरर आदित्य कुमार थे।
हिन्दुस्थान समाचार/बिजय/चंदा