Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

शिमला, 20 फ़रवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती की माता कमला देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वह 76 वर्ष की थी और पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
हिन्दुस्थान समाचार/ उज्जवल/सुनील