[ad_1]

भोपाल, 4 मार्च (हि.स.)। आज राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस है। देश की रक्षा के लिए सुरक्षा बलों द्वारा किये गये व्यापक प्रयासों का सम्मान प्रकट करने के लिए हर साल 4 मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस अवसर पर वीर जवानों के शौर्य को नमन किया है।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अवसर पर भारत के वीर जवानों के सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के पवित्र भाव को नमन करता हूँ। आप जवानों की सच्ची निष्ठा, त्याग तथा राष्ट्रप्रेम की भावना से मातृभूमि की रक्षा एवं समस्त देशवासियों की सुरक्षा का संकल्प सिद्ध होता है, जिसके लिए समग्र राष्ट्र आपका कृतज्ञ है।
हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा/मुकेश