Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]
भोपाल, 26 मार्च (हि.स.) । प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को सुप्रसिद्ध कवयित्री महादेवी वर्मा की जयंती पर नमन किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें याद करते हुए कहा कि आपकी अमूल्य कृतियां सर्वदा साहित्य जगत को आलोकित करती रहेंगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि महान साहित्य साधिका, छायावाद की दीपशिखा, सुप्रसिद्ध कवयित्री महादेवी वर्मा जी की जयंती पर सादर नमन करता हूँ। सप्तपर्णा, नीरजा, पथ के साथी, नीलकंठ जैसी आपकी अमूल्य कृतियाँ सर्वदा साहित्य जगत को आलोकित करती रहेंगी।
हिन्दुस्थान समाचार / उमेद