[ad_1]

-सरकार के निर्देशानुसार जिलाधीश डॉ मनोज कुमार ने जारी किए आदेश
सोनीपत, 21 जनवरी (हि.स.)। अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के चलते जिला में 22 जनवरी को शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी। सरकार के निर्देशानुसार जिलाधीश डॉ मनोज कुमार ने आदेश जारी कर दिए हैं।
जिलाधीश डॉ मनोज कुमार ने अपने आदेशों में सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि 22 जनवरी को भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। पूरे देशभर में उत्सव का माहौल है। जिला में अमन और शांति कायम रखने को लेकर आबकारी एवं कराधान विभाग, हरियाणा प्रदेश भर में 22 जनवरी को प्रत्येक जिला में शराब की सभी सरकारी दुकानें बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने पंजाब एक्साइज अधिनियम, 1914 की धारा 54 के तहत आदेश दिए हैं कि जिला सोनीपत में भी 22 जनवरी को शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी।
हिन्दुस्थान समाचार/ नरेंद्र/संजीव