[ad_1]

भोपाल, 3 मार्च (हि.स.) । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को स्वाधीनता संग्राम के वीर सेनानी रामकृष्ण खत्री की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि काकोरी कांड में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले, स्वाधीनता संग्राम के वीर सेनानी एवं अनेकों भाषाओं के जानकार रामकृष्ण खत्री जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। स्वतंत्रता संग्राम के रणबांकुरों एवं उनके सर्वोच्च बलिदान का स्मरण कराती आपकी कृति शहीदों की छाया हमें सदैव राष्ट्रहित के लिए कार्य करने की प्रेरणा देती रहेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / उमेद/मयंक