Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

देहरादून, 25 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास में जाकर मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना एवं होली की शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री धामी ने राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से मुलाकात कर होली की शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास में जाकर मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना एवं होली की शुभकामनाएं दी। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से जीएमएस रोड स्थित आवास में जाकर मुलाकात कर होली की शुभकामनाएं दी। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेनि) भुवन चंद्र खंडूरी से उनके वसंत विहार स्थित आवास में भेंट कर होली की शुभकामनाएं दी।
हिन्दुस्थान समाचार/कमलेश्वर शरण/रामानुज