Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]
रायपुर, 9 जनवरी (हि.स.)।भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के स्वागत के लिए कल इंडोर स्टेडियम रायपुर में अभिनंदन समारोह आयोजित कर रही है।
भाजपा रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि कांग्रेस सरकार के आतंक और भय से लड़ते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनता तक केंद्र की मोदी सरकार की योजना व छत्तीसगढ़ में 15 साल के भाजपा सरकार की उपलब्धियां को लगातार पहुंचाया। कल उन्ही देवतुल्य कार्यकर्ताओं का अभिनंदन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, समस्त मंत्री गण, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी सुबह 11बजे करेंगे.।
हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा
[ad_2]
Source link