Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


-170 सुपर एक्सप्रेस और 21 स्लीपर कोच सहित कुल 201 नई बसें राज्य की 125 विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को सेवाएं प्रदान करेंगी
गांधीनगर, 04 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार को गांधीनगर स्थित रामकथा मैदान से नागरिकों की परिवहन सेवा के लिए 201 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर परिवहन राज्य मंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सहित गणमान्य लोगों ने इन आधुनिक बसों का निरीक्षण भी किया, जबकि परिवहन राज्य मंत्री हर्ष संघवी सहित अन्य महानुभावों ने बस में यात्रा भी की।
गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (जीएसआरटीसी-गुजरात एसटी) की ओर से जनसामान्य और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सार्वजनिक परिवहन की बेहतरीन सेवाएं प्रदान की जा रही है। इन सेवाओं में वृद्धि करने के लिए राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2022-23 और 2023-24 में कुल 2812 नई बसें उपलब्ध कराने की योजना है। जिनमें से आज गांधीनगर से 170 सुपर एक्सप्रेस और 21 स्लीपर कोच सहित कुल 201 नई बसों का लोकार्पण किया गया। ये बसें 33 जिलों के 78 डिपो के माध्यम से 125 विधानसभा क्षेत्रों में संचालित होंगी और नागरिकों को बेहतर परिवहन सेवाएं प्रदान करेंगी।
33 लाख किलोमीटर रूट का संचालन
उल्लेखनीय है कि गुजरात एसटी निगम द्वारा रोजाना 8000 से अधिक बसों के माध्यम से राज्य में कुल 33 लाख किलोमीटर रूट का संचालन कर 25 लाख से अधिक यात्रियों को उनके गंतव्य स्थल तक पहुंचाने के लिए सुरक्षित और समयबद्ध बस सेवाएं प्रदान की जाती हैं। इसके अलावा, त्योहारों और धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान अतिरिक्त बसें भी चलाई जाती हैं।
नई बसों के लोकार्पण अवसर पर गांधीनगर जिला पंचायत अध्यक्ष शिल्पाबेन पटेल, गांधीनगर के महापौर हितेषभाई मकवाणा, गांधीनगर (उ.) की विधायक रीटाबेन पटेल, माणसा के विधायक जयंतीभाई पटेल, कलोल के विधायक लक्ष्मण ठाकोर, बंदरगाह एवं परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव एम.के. दास और गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक एम.ए. गांधी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/बिनोद/आकाश
[ad_2]
Source link