[ad_1]

छतरपुर, 7 जनवरी (हि.स.)। शहर के पुराने बुंदेलखंड गैराज में राम कथा का आयोजन प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी किया जा रहा है। श्री राम किंकर विचार मिशन के संस्थापक संत मैथिली शरण द्वारा आज (रविवार) से रामचरितमानस में भक्ति के स्वरूप की तात्विक व्याख्या की जाएगी।
संत मैथिली शरण शनिवार की शाम छतरपुर पहुंच गए हैं, जहां उनके शिष्यों एवं भक्तों द्वारा उनका स्वागत किया गया। कथा आयोजक जय नारायण अग्रवाल जय भैया ने बताया कि 7 जनवरी से 13 जनवरी तक श्री राम कथा का आयोजन प्रतिदिन शाम 6 से 8 बजे तक रहेगा, उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार राम कथा में सम्मिलित होने का आग्रह किया है। सर्दी एवं बरसात को देखते हुए कथा स्थल पर समुचित व्यवस्था कर दी गई है जिससे कि राम रसिक श्रोता सुविधा पूर्वक कथा का श्रवण कर सकेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/सौरभ भटनागर/मुकेश
[ad_2]
Source link