Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नई दिल्ली, 15 मार्च (हि.स.)। आर्थिक र्मोचे पर अच्छी खबर है। देश का निर्यात फरवरी में 11.86 फीसदी बढ़कर 41.40 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया है। यह निर्यात का चालू वित्त वर्ष 2023-24 में सर्वाधिक मासिक आंकड़ा है। पिछले साल फरवरी में निर्यात 37.01 अरब अमेरिकी डॉलर रहा था।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि फरवरी, 2024 में भारत का निर्यात 11.86 फीसदी उछलकर 41.40 अरब अमेरिकी डॉलर रहा है। फरवरी, 2023 में निर्यात 37.01 अरब अमेरिकी डॉलर रहा था। चालू वित्त वर्ष 2023-24 में निर्यात का यह सबसे ज़्यादा मासिक आंकड़ा है। मंत्रालय के मुताबिक फरवरी में मुख्य रूप से इंजीनियरिंग सामान, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं, दवा और पेट्रोलियम उत्पादों की विदेश में अच्छी मांग रही है।
मंत्रालय के मुताबिक फरवरी, 2024 में इंजीनियरिंग सामान का निर्यात भी 15.9 फीसदी बढ़कर 9.94 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया, जो फरवरी 2023 में 8.58 अरब अमेरिकी डॉलर रहा था। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का निर्यात फरवरी में 54.81 फीसदी वृद्धि के साथ 3.00 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया, जो फरवरी 2023 में 1.94 अरब अमेरिकी डॉलर था। कार्बनिक और अकार्बनिक रसायनों का निर्यात 33.04 फीसदी बढ़कर फरवरी 2024 में 2.95 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया, जो फरवरी 2023 में 2.22 अरब अमेरिकी डॉलर रहा था।
वहीं, दवाओं और दवा उत्पादों का निर्यात फरवरी 2024 में 22.24 फीसदी की वृद्धि के साथ 2.51 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया, जो फरवरी 2023 में 2.06 अरब अमरीकी डॉलर था। इसी तरह फरवरी 2024 में पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात 5.08 फीसदी बढ़कर 8.24 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया, जो फरवरी 2023 में 7.84 अरब अमेरिकी डॉलर था।
आंकड़ों के मुताबिक फरवरी महीने में देश का व्यापार घाटा 18.7 अरब अमेरिकी डॉलर रहा है। इससे पिछले पिछले महीने 60.1 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य का आयात किया गया जो, फरवरी 2023 के 53.58 अरब अमेरिकी डॉलर की तुलना में 12.16 फीसदी अधिक है।
वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा कि फरवरी के दौरान निर्यात में वृद्धि चालू वित्त वर्ष 2023-24 के किसी भी महीने के मुकाबले अधिक है। उन्होंने भरोसा जताया कि चालू वित्त वर्ष 2023-24 में कुल निर्यात पिछले वित्त वर्ष 2022-23 के रिकॉर्ड निर्यात से अधिक हो जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार/प्रजेश शंकर/जितेन्द्र