Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]
भोपाल, 12 मार्च (हि.स.)। हरदा जिला मुख्यालय के करीबी ग्राम बैरागढ़ में गत दिनों हुए अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में मंगलवार को श्रम विभाग ने औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा प्रभारी संचालक और उप संचालक भोपाल एपी सिंह को निलंबित कर दिया है। वहीं, निलंबित कारखाना निरीक्षक नवीन कुमार बरवा के खिलाफ विभाग ने जांच की चार्जशीट पेश कर दी।
श्रम विभाग ने औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा प्रभारी संचालक और उप संचालक भोपाल एपी सिंह को कार्य में उदासीनता को दोषी मानते हुए निलंबित किया है। हरदा क्षेत्र भोपाल उप संचालक के अंतर्गत आता है। दरअसल, हरदा पटाखा फैक्ट्री को 2015 में निरीक्षण के दौरान अवैध होने का न्यायिक मजिस्ट्रेट हरदा के समक्ष केस लगाने और फिर समन के बाद भी पेशी पर ही नहीं जाने वाले कारखाना निरीक्षक नवीन कुमार बरवा को राज्य शासन ने फरवरी 2024 में फैक्ट्री में हुए धमाके के बाद निलंबित कर दिया था। अब इस मामले में उप संचालक भोपाल एपी सिंह की भी अपनी जिम्मेदारी में उदासीनता और लापरवाही सामने आई है। इसके बाद उनको भी निलंबित कर दिया है। बरवा के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई थी। जिसकी चार्जशीट जांच कमेटी ने विभाग को सौंप दी है।
मंत्री ने लौटाई जांच रिपोर्ट
वहीं, हरदा की पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के एक महीने बाद भी श्रम विभाग हादसे की पूरी रिपोर्ट तैयार नहीं कर पाया है। जिला प्रशासन ने जो रिपोर्ट श्रम विभाग को सौंपी है, उसमें फैक्ट्री के काम करने वाले सिर्फ 32 मजदूरों का ही जिक्र है। श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने मंगलवार को यह रिपोर्ट वापस लौटा दी है। साथ ही उन्होंने विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी जताई है। प्रहलाद पटेल का बताया कि रिपोर्ट में मजदूरों से ज्यादा आसपास के लोगों का जिक्र है, जबकि सिर्फ 32 मजदूरों के काम करने की बात सामने आई है। उन्होंने रिपोर्ट लौटाते हुए दोबारा पूरे और सही आंकडों के साथ जांच रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश