[ad_1]

मुंबई, 30 जनवरी (हि. स.)। सेंट्रल इंवेस्टिगेशन ब्यूरो(सीबीआई) की टीम ने शिवसेना (यूबीटी) के नेता और राज्यसभा सदस्य अनिल देसाई के पीए दिनेश बोभाटे के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि बहुत जल्द इसी मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम भी मनी लॉड्रिंग ऐंगल से छानबीन करने के लिए मामला दर्ज करने वाली है। इससे राज्यसभा सदस्य अनिल देसाई के साथ ही शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की मुश्किलें बढऩे की संभावना बढ़ गई है।
जानकारी के अनुसार सीबीआई ने दिनेश बोभाटे पर अपनी आय से 36 फीसदी अधिक बेहिसाब संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया है और उनपर 2 करोड़ 60 लाख रुपये की बेहिसाब कमाई करने का आरोप है। दिनेश बोभाटे ने 2013 से 2023 तक एक बीमा कंपनी में सहायक और अनिल देसाई के पीए के रूप में काम किया। सीबीआई ने दिनेश बोभाटे के साथ ही उनकी पत्नी देवश्री को सहआरोपित बनाया है। इस मामले की गहन छानबीन सीबीआई कर रही है। लेकिन बताया जा रहा है कि सीबीआई इस मामले में राज्यसभा सदस्य अनिल देसाई की भी छानबीन की जा सकती है।
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर