[ad_1]

नाहन, 02 मार्च (हि.स.)।पांवटा साहिब में एक बड़ा एक्सीडेंट का मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपका भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल एनएच 707 तारूवाला के समीप एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है। जहां 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
बता दें कि एनएच 707 पर कार्य कर रही कम्पनी की ओर से एनएच 707 पर लाइट्स लगाने का कार्य किया जा रहा था। अचानक क्रेन की रस्सी टूटी और युवक एनएच पर गिर पड़ा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक युवक की पहचान रोहित उम्र 30, पुत्र महेंद्र सिंह, गांव अमबारी, तहसील विकासनगर (उत्तराखंड) के रूप में हुई है। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी है। युवक को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर विभूति शर्मा ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आईपीएस अदिति ने मामले की पुष्टि की है और उन्होंने कहा कि मृतक को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया है। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/सुनील