Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


कांथी, 19 फरवरी (हि.स.)। पूर्व मेदिनीपुर जिले में कांथी-बेल्दा राज्य राजमार्ग पर कचुरी बस स्टैंड से पहले यात्रियों को दीघा ले जा रही एक बस ने सोमवार सुबह नियंत्रण खोकर पलट गई।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल राज्य परिवहन निगम की यह बस आसनसोल से दीघा जा रही थी। हादसे के वक्त बस में करीब 60 यात्री सवार थे। इस घटना में कई यात्रियों को हल्की चोट लगी जिनका कांथी महकमा अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस पलटने की तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने आकर यात्रियों को बचाया और अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक अनुमान है कि बस चालक को नींद आने के कारण बस ने नियंत्रण खो दिया। साथ ही सोमवार सुबह से ही घना कोहरा था। शायद इस वजह से दुर्घटना हुई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा