Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नैनीताल, 11 मार्च (हि.स.)। नैनीताल जनपद की भीमताल झील में एक शव मिला है। नाव चालकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को झील से निकालकर उसकी शिनाख्त की। मृतक की पहचान बीते चार मार्च से लापता एक होटलकर्मी के रूप में हुई है। पता चला है कि उसके गायब होने के दौरान एक दिन पहले ही यानी रविवार को उसके पिता का हृदयाघात से निधन हो गया है। अब पिता के बाद पुत्र की मौत की खबर सुनकर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त 38 वर्षीय घनश्याम पुत्र स्वर्गीय मोहन राम निवासी रवाईखाल जिला बागेश्वर के रूप में हुई है। वह भीमताल के ‘द वुड्स होटल’ में कुक का काम करता था और 4 मार्च से यानी पिछले 7 दिनों से होटल से लापता था।
मृतक के भांजे कमलेश कुमार ने बताया कि घनश्याम के दो बेटे और एक बेटी यानी तीन बच्चे हैं और वह नोएडा में पढ़ाई करते हैं। घनश्याम चार मार्च को बिना कुछ बताए कहीं चले गये थे। कई जगह ढूंढने पर भी उनकी जानकारी नहीं मिल पाई तो भीमताल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि इस बीच मृतक के 75 वर्षीय पिता मोहन राम का एक दिन पूर्व यानी 10 मार्च रविवार को ही हृदयाघात से निधन हो गया।
हिन्दुस्थान समाचार/नवीन जोशी/वीरेन्द्र