Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

लखनऊ, 17 फरवरी (हि.स.)। पांच सदस्यीय भारतीय दृष्टिबाधित जूडो टीम लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हिंडनबर्ग पहुँची, जहाँ आई.बी.एस.ए. जूडो ग्राण्ड प्री का आयोजन जर्मन डिसेबल्ड स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है।
दृष्टिबाधित जूडो खिलाड़ियों के लिए इण्डियन ब्लाइंड एण्ड पैरा जूडो एसोसिएशन द्वारा इण्डियन पैरा जूडो एकेडमी, हलवासिया कोर्ट, हज़रतगंज, में प्रशिक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया। इसमें सोमा नगाऊ, जापानी कोच द्वारा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश, हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश से दो खिलाड़ी एवं तीन ऑफीशियल्स भाग ले रहे हैं। इसमें एक पुरूष एवं एक महिला खिलाड़ियों के अतिरिक्त दो कोच एवं एक स्कार्ट हैं।
इण्डियन ब्लाइंड एण्ड पैरा जूडो एसोसिएशन के पदाधिकारियों को दृश्टिबाधित जूडोकाओं से आशा है कि वे प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर पदक हासिल कर प्रदेश तथा देश को गौरवान्वित करेगें। इससे पूर्व भी कई बार ये दृष्टिबाधित खिलाड़ी राष्ट्रीय तथा अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर प्रदेश तथा देश को गौरवान्वित कर चुके हैं।
इण्डियन ब्लाइंड एण्ड पैरा जूडो एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुधीर हलवासिया ने बताया कि यह प्रतियोगिता 2024 फ्रांस पैरालम्पिक की क्वालीफिकेशन टुर्नामेन्ट भी है, जो भी खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उनके अच्छे प्रदर्शन व पदक प्राप्त करने पर उन्हें आगामी पैरालम्पिक हेतु प्वाइंट भी मिलेगें। इस खेल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों में कपिल परमार (मध्य प्रदेश), कोकिला (हरियाणा) के अलावा कोच के रूप में मुनव्वर अंजार और आयशा मुनव्वर और स्कार्ट के रूप में अशोक कुमार शामिल हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/उपेन्द्र/बृजनंदन