Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

शिमला, 25 जनवरी (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश के 70 मंडलों में गुरूवार को नमो नव मतदाता सम्मेलन भारी उत्साह के साथ मनाया गया। इससे समूचे प्रदेश भर में युवाओं का काफी रुचि देखने को मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से सीधा संवाद स्क्रीन के माध्यम से किया जिसमें हिमाचल प्रदेश के 70 मंडलों में यह कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधे युवाओं से बात कर सरकार की उपलब्धियां युवाओं को बताई और आग्रह किया कि पूरे देश भर से युवा सुझाव दे सकते हैं कि जो आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में जो मेनिफेस्टो होगा उसमें युवाओं के लिए कौन-कौन से प्रावधान किया जा सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से नमो ऐप डाउनलोड करने का भी आग्रह किया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने बताया कि पूरे प्रदेश भर में युवाओं ने नमो नव मतदाता सम्मेलन में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
तिलकराज शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा 2014 के लोकसभा चुनावों के लिए पूरे तन मन से लग चुका है और जब तक विश्राम नहीं करेगा तब तक फिर से देश में नरेंद्र मोदी की सरकार नहीं बनती और नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री नहीं बनते।
हिन्दुस्थान समाचार/उज्जवल/सुनील