Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

देहरादून, 19 फरवरी (हि.स.)। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में भव्यख् दिव्य और नव्य श्रीराम मंदिर में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश भर से श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। देहरादून से भी भाजपा कार्यकर्ताओं की टोली श्रीराम लला के दर्शन के लिए अयोध्या जाएगी। कार्यकर्ता आस्था ट्रेन से अयोध्या के लिए रवाना होंगे।
भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए व्यवस्था टोली की बैठक हुई। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि 22 फरवरी को देहरादून से भाजपा कार्यकर्ता एवं समाज के कई प्रतिष्ठित व्यक्ति आस्था ट्रेन से अयोध्या जाएंगे। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल व पूर्व महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत अभिनंदन किया।
गत 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई। पूरे देश से लोग वहां इस अवसर का साक्षी बनने के लिए पहुंच रहे थे। भीड़ के कारण अव्यवस्था न हो, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से अपील की थी कि जो जहां है वहीं मंदिरों में श्रीरामोत्सव मनाएं। ऐसे में अब उत्तराखंड के कार्यकर्ता अयोध्या पहुंच श्रीरामलला के दर्शन करेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/कमलेश्वर शरण/रामानुज