[ad_1]

चंपावत, 03 मार्च (हि.स.)। लोकसभा की अल्मोड़ा सीट से अजय टम्टा को भारतीय जनता पार्टी का लगातार चौथी बार प्रत्याशी बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में उल्लास है। चंपावत के पार्टी कार्यालय में आज जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया और मिष्ठान वितरित की ।
पार्टी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा 400 से अधिक सीट हासिल कर जीत की हैट्रिक जमाएगा। पार्टी ने चंपावत जिले की दोनों विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा को रिकार्ड वोट से विजयी बनाने के लिए बूथ स्तर पर काम करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, पूर्व सभासद नंदन सिंह तड़ागी, सूरज गंगा खाती, रमेश खाती, हरीश जोशी, आनंद सिंह अधिकारी आदि मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार/राजीव मुरारी
/रामानुज