[ad_1]

खूंटी, 5 जनवरी (हि.स.)। खूंटी के विधायक और राज्य के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा के 55वें जन्मदिन पर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके आवास जाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष की कामना की। इसके पूर्व विधायक ने पूजा-अर्चना की।
मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कार्यकर्ताओं और खूंटी विधानसभा क्षेत्र के लोगो के इसी प्यार और आशीर्वाद से वे पिछले 25 वर्षों से लगातार क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते आये हैं। विधाायक को जनमदिन की शुभकामना देनवालों में पूर्व वार्ड पार्षद अनूप साहू, भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष सुरेश जयसवाल, रूपेश जयसवाल सहित कई कार्यकर्ता शामिल हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल
[ad_2]
Source link