Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

रायपुर, 30 जनवरी (हि.स.)।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बीजापुर-सुकमा सीमा पर जोनागुड़ा और अलीगुड़ा के पास नक्सलियों के साथ हुई गोलीबारी में तीन जवानों के शहीद होने पर गहन शोक व्यक्त किया है। श्री देव ने इस गोलीबारी में घायल हुए 14 जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।
श्री किरण सिंहदेव ने कहा ईश्वर जवानों के परिवारजन को यह दुख सहने की शक्ति दे।इस दुख की घड़ी में भाजपा परिवार उनके साथ है।
हिन्दुस्थान समाचार//केशव शर्मा