Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

– भगवान का आशीर्वाद लेकर किया चुनाव अभियान की शुरुआत
खजुराहो/भोपाल, 8 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को छतरपुर पहुंचकर मतंगेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन एवं पूजन कर देश एंव प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की और लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने मतंगेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश की सभी 29 सीटें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की झोली में आएंगी। प्रदेश की जनता सभी 29 सीटों पर कमल के फूल खिलाएगी। प्रदेश सरकार सभी मंदिरों की व्यवस्थाओं में सुधार तथा उनके पुनरूद्धार के लिए संकल्पित है।
मंदिरों के विकास के लिए संकल्पित है प्रदेश सरकारः डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खजुराहो के मंदिरों की पूरी दुनिया में अलग पहचान है और इन मंदिरों के लिए ही सारी दुनिया से लोग खजुराहो आते हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर चाहे गांव में हो, शहर में हो या जंगल में हो, लेकिन वहां पूजा होती रहे और वो संस्कार के केंद्र बने रहें, इसके लिए हमारी सरकार हरसंभव प्रयास करेगी। भगवान मतंगेश्वर के मंदिर के विकास के लिए जो भी जरूरी काम होंगे, हमारी सरकार करेगी।
उन्होंने कहा कि जब अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भव्य राम मंदिर बन सकता है, बनारस में विश्वनाथ कॉरिडोर बन सकता है, उज्जैन में महाकाल महालोक बन सकता है तो फिर खजुराहो में ऐसा काम क्यों नहीं हो सकता? हमारी सरकार सभी मंदिरों के विकास के लिए कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के सांसद विष्णुदत्त शर्मा लगातार इस क्षेत्र की चिंता करते रहते हैं। उन्होंने आंधी-पानी से हुए फसलों के नुकसान के बारे में बात की है। हमने इस संबंध में पहले ही कलेक्टर का निर्देश दे दिए हैं और हमारा प्रयास होगा कि किसानों के नुकसान की हरसंभव भरपाई हो जाए।
डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों को आशीर्वाद देगी जनताः शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जनता का आशीर्वाद पहले से हमें मिल रहा है और भगवान मतंगेश्वर की कृपा से प्रदेश की सभी 29 सीटें प्रधानमंत्री मोदी की झोली में आएंगी। प्रदेश की जनता सभी 29 सीटों पर कमल के फूल खिलाएगी। सिर्फ खजुराहो लोकसभा ही नहीं, बल्कि समूचे बुंदेलखंड और मध्यप्रदेश की जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिलता रहा है।
उन्होंने कहा कि बीते सालों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने यहां अनेक काम किए हैं और डॉ. यादव के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार भी लगातार इस क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास कर रही है। भाजपा की डबल इंजन सरकार एक नया मध्यप्रदेश गढ़ने का प्रयास कर रही है। मुझे पूरा विश्वास है कि जनता विकास के इन प्रयासों को अपना आशीर्वाद देगी और हम सब पार्टी कार्यकर्ता मिलकर जीत का नया इतिहास बनाएंगे, जिसमें कांग्रेस पार्टी और प्रत्याशी कहीं दिखाई नहीं देंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश