[ad_1]

चंडीगढ़, 1 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हरियाणा को तीन जोन में बांटकर प्रदेश महामंत्रियों को जिला प्रभारी नियुक्त किया है। इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को मोर्चों का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
भाजपा अध्यक्ष नायब सैनी ने गुरुवार को पार्टी के तीनों महामंत्रियों को जिलों के प्रभार की सूची जारी कर दी। इस सूची के अनुसार भाजपा के प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बड़ौली राज्य के सोनीपत, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रोहतक, रेवाड़ी, झज्जर व गुरुग्राम जिलों के प्रभारी होंगे। पार्टी की नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता को अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल, पंचकूला, यमुनानगर, पानीपत और कैथल जिलों का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी, दादरी और महेंद्रगढ़ के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा पार्टी के युवा नेता राहुल राणा को प्रदेश युवा मोर्चा प्रभारी, महामंत्री अर्चना गुप्ता को महिला मोर्चा प्रभारी, जीएल शर्मा को ओबीसी मोर्चा, कृष्ण बेदी को अनुसूचित जाति मोर्चा, वेदपाल एडवोकेट को किसान मोर्चा तथा राजीव जैन को प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी नियुक्त किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/सुनील