[ad_1]

भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने नई टीम का किया एलान
चंडीगढ़, 9 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा ने हरियाणा के सभी जिलों में नए सिरे पार्टी अध्यक्षों की नियुक्तियां कर दी है। इन नियुक्तियों के दौरान जातिगत और क्षेत्रीय समीकरणों का विशेष ख्याल रखा गया है।
भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने सभी जिलों में नियुक्त पार्टी अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। मोर्चा अध्यक्ष ने अनुराधा वर्मा को पंचकूला का जिलाध्यक्ष, बीनु गर्ग को अंबाला, प्रीति जौहर को यमुनानगर, अनिता चौधरी को कैथल, परमजीत कश्यप को कुरूक्षेत्र, मीना कंबोज को करनाल, आशु सत्यवान शेरा को पानीपत, सोनिया मोर को सोनीपत, कविता शर्मा को जींद, सोमवती जाखड़ को झज्जर, उषा शर्मा को रोहतक, चंदा गुप्ता को भिवानी, कश्मीरी मोरवाल को दादरी, भावना शर्मा को सिरसा, नेहा मित्तल को फतेहाबाद, सुनीता रेढू को हिसार, भारती सैनी को महेंद्रगढ़, कविता गुप्ता को रेवाड़ी, सोनिया यादव को गुरुग्राम, गोल्डी शर्मा को नूंह, आशावती हुड्डा को पलवल तथा राजबाला सरदाना को फरीदाबाद की जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/सुनील