Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

दरंग (असम), 15 मार्च (हि.स.)। दरंग जिलांतर्गत सिपाझार के डुमुनीचकी में एक सड़क हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-15 पर ट्रक और दोपहिया वाहन की टक्कर के चलते हुआ। घटना में दोपहिया सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूत्रों ने आज बताया है कि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को 108 एंबुलेंस के जरिए से गुवाहाटी भेजा गया है। बताया है कि दुर्घटना एक ट्रक (एएस-25एफसी-0376) और दोपहिया यामाहा एफजेड वाहन (एएस-25वी-6585) के बीच हुआ। घायल व्यक्ति की पहचान मारुवाचकी के इकरामुल के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/प्रकाश/श्रीप्रकाश/अरविंद