Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

भोपाल, 15 फ़रवरी (हि.स.)। अपडेट, रायसेन रोड पर गुरुवार सुबह हुए हादसे में मृत महिला करीब एक सप्ताह बाद अपने घर सिलवानी जाने के लिए सड़क किनारे बस का इंतजार कर रही थी, लेकिन उससे पहले ही मौत आ गई। बोरवेल मशीन की टक्कर ने बेकाबू हुई बस ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रायसेन रोड पर सैम कॉलेज के सामने गुरुवार सुबह एक यात्री बस को पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोरवेल मशीन ने टक्कर मार दी। जिससे बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी एक महिला समेत चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में महिला की मौत हो गई, वहीं तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में बस सड़क से उतरकर रुक गई। गंभीर रूप से घायल चारों व्यक्तियों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से एक की मौत हो गई।
मां की गमी में शामिल होने आई थी भूरीबाई
बिलखिरिया पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में मृत सिलवानी (रायसेन) निवासी भूरी बाई अपने भानजे उदय के साथ चमड़ा मिल के नजदीक सिलवानी जाने वाली बस का इंतजार कर रही थी। तभी रायसेन की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोरवेल मशीन वाहन ने आगे चल रही बस को टक्कर मार दी। इससे बस से ड्राइवर का कंट्रोल हट गया और उसने सड़क किनारे खड़ी 40 वर्षीय भूरी बाई को कुचल दिया। भूरी बाई डेढ़ हफ्ते पहले मां की गमी में शामिल होने भोपाल आई थी। गुरुवार सुबह मां के कर्मकांड की प्रक्रिया पूरी कर, वापस सिलवानी जाने के लिए घर से भानजे उदय के साथ रवाना हुई थी। उसके अलावा उदय, भंवरलाल व एक अन्य व्यक्ति घायल हुए हैं। हादसे में भूरी बाई की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य तीनों घायलों को पुलिस ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ केशव दुबे