[ad_1]

हल्द्वानी, 22 जनवरी (हि.स.)। अयोध्या में श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शहर में जगह-जगह भंडारे व लंगर का आयोजन किया गया।
शहर में माहौल से दिवाली सा प्रतीत हो रहा है। शहर में घर-घर भगवा छायेगा रामराज फिर आएगा, जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। कड़ी ठंड होने के बावजूद भी राम भक्त उत्साहित होकर आयोजनों में शामिल हुए। रामलीला ग्राउंड, तिकोनिया चौराहा व रोडवेज चैराहा में एलईडी स्क्रीन लगाकर अयोध्या में हो रहे राम मंदिर निर्माण का लाइव प्रसारण किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/रामानुज