[ad_1]

किशनगंज,23जनवरी(हि.स.)। फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने के विरोध में मंगलवार को बजरंग दल ने थाना के समीप एनएच 27 को जाम कर दिया। इस दौरान करीब आधे घण्टे तक एनएच मार्ग अवरुद्ध रहा। सूचना मिलने पर सदर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और आक्रोशित युवाओं को समझाया। थोड़ी देर बाद एसडीपीओ गौतम कुमार भी मौके पर पहुंचे और जाम कर रहे लोगों को समझाया बुझाया। इसके बाद युवा शांत हुए और कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम हटवाया गया।
एसडीपीओ गौतम कुमार ने कहा कि जो भी आरोपी है उन्हें चिन्हित किया जा रहा है। एसडीपीओ ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफार्म फेसबुक, व्हाट्सएप आदि पर किसी प्रकार का अमर्यादित मैसेज पोस्ट न करें।
हिन्दुस्थान समाचार/धर्मेन्द्र/चंदा