[ad_1]


सहरसा,05 जनवरी (हि.स.)। आजाद युवा विचार मंच ने शुक्रवार को नवहट्टा प्रखंड के मुरादपुर सहित आसपास के इलाकों में जरुरतमंदों के बीच ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरण किया। कंबल वितरण में लगे शैलेश कुमार झा ने बताया कि आजाद युवा विचार मंच सामाजिक सरोकार से जुड़ा हुआ संगठन है।जो विषम परिस्थितियों में समाज के सभी वर्गों के लिए रक्तदान,शिक्षा जागरुकता अभियान,स्वच्छता अभियान, प्रकृति संरक्षण अभियान में अहर्निश संलग्न है।इसी कड़ी में विगत कई वर्षों से अत्यधिक ठंड में घर घर जाकर जरुरतमंदों के बीच शीतलहर से बचने हेतु कंबल वितरण का भी कार्य किया जाता है।
मंच से जुड़े मुरादपुर ग्रामीण इकाई के दिनेश कुमार झा ने कहा कि संगठन द्वारा ग्रामीण स्तर पर 26 जरुरतमंदों की चयन सूची ग्रामीण इकाईयों द्वारा तैयार की गई।उसी अनुरूप व्यक्तियों को कंबल उपलब्ध करवाया गया। कंबल वितरण में जिला इकाई के प्रणव प्रेम,अंकुश मिश्रा एवं टिंकू मैथिल के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा
[ad_2]
Source link