[ad_1]

– सुहागनगरी के हिन्दू-मुस्लिम कारीगरों ने मिलकर बनाया है चूड़ी-कंगन
– पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने महासचिव चंपत राय को सौंपा
लखनऊ, 18 जनवरी (हि.स.)। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के नेतृत्व में सुहागनगरी फिरोजाबाद से आयी माता जानकी के सुहाग का आशीर्वाद जो हिन्दू-मुस्लिम कारीगरों के साथ मिलकर निर्मित किया गया कांच की चुड़ी-कंगन के दस हजार डिब्बों की संख्या में गुरुवार को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ न्यास क्षेत्र परिषद के महासचिव चंपत राय को सौंपा गया, जो माताओं एवं बहनों को प्रसाद के स्वरूप में वितरित किया जायेगा।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इन खूबसूरत चूड़ियों को हिन्दू और मुस्लिम कारीगरों ने मिलकर बनाया है। इन चूड़ियों और कंगन पर भगवान श्रीराम, माता सीताजी तथा हनुमानजी के चित्र उकेरे गये हैं। उन्होंने यह भी बताया कि फिरोजाबाद से 10 हजार चूड़ियों के बाक्स को लेकर सुबह एक ट्रक अयोध्या पहुंचा है। इन बाक्सों को महासचिव चंपत राय को सौंप दिया गया है, जो महिला श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में वितरित किया जायेगा।
हिन्दुस्थान समाचार/ कमलेश्वर शरण/मोहित