[ad_1]




अयोध्या,17 जनवरी (हि.स.)। वशिष्ठ फाउंडेशन के तत्वावधान में बुधवार को पांच सौ महिलाओं ने सरयू नदी से जल भरकर श्रीराम जन्मभूमि तक आयीं और श्रीराम जन्मभूमि पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पदाधिकारी राजेंद्र सिंह पंकज और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से जुड़े गोपाल को कलश समर्पित किया।
कलश यात्रा में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की धर्मपत्नी श्रीमती नम्रता पाठक,जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह,अयोध्या नगर निगम महापौर की धर्मपत्तनी राज लक्ष्मी त्रिपाठी उपस्थित रही।
गुरुवार को श्री राम जन्मभूमि में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा भव्य रूप से संपन्न हो, इसके लिए अयोध्या की चार हजार महिलाएं मां सरयू के पावन तट राम की पैड़ी पर अवसान माता की पूजा करेंगी और उनसे प्रार्थना करेगी की प्राण प्रतिष्ठा भव्य रूप से संपन्न हो।
कलश यात्रा और दुखदूरियां पूजा की संयोजक वशिष्ठ फाउंडेशन की सचिव राज लक्ष्मी त्रिपाठी ने बताया कि गुरुवार को राम की पैड़ी पर 251 समूह के द्वारा करीब 4000 महिलाओं द्वारा दुखदूरियां (अवसान माता) पूजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रभु श्री रामलला हम सभी अयोध्यावासियों के आराध्य हैं और अयोध्या के कण-कण में प्रभु श्री राम की सुगंध और यादें बसी हैं इसलिए 500 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद जो पल हमें देखना को 22 जनवरी को मिलेगा उसमें कोई समस्या ना हो इसीलिए यह अनुष्ठान बृहस्पतिवार को किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में आभा सिंह, सीमा तिवारी, सरिता सिंह, श्रीमती आरती दीक्षित, आंचल मिश्रा, रूबी पोद्दार,सुभासिनी अवस्थी,नीलम त्रिपाठी,रिंकी सिंह सहित 500 महिलाएं सम्मिलित हुई।
हिन्दुस्थान समाचार/पवन पाण्डेय
/राजेश