Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

हिसार, 7 जनवरी (हि.स.)। सिविल लाइन क्षेत्र के जवाहर नगर में प्रोपटी डीलर के कार्यालय में किसी अज्ञात ने गोली चलाकर दहशत फैलाने का प्रयास किया। घटना के समय कार्यालय में कोई नहीं था। रविवार सुबह जब सफाई करने वाली महिला कार्यालय में आई तो उसने गोली से टूटा शीशा देखकर मालिक को सूचना दी।
बताया जा रहा है कि गोली चलाने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। सीसीटीवी के अनुसार संदिग्ध युवक गोली चला रहा है। मकान मालिक ने मौके पर आकर पुलिस को सूचना दी, जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। जवाहर नगर की गली नंबर 2 के रहने वाले राजेश अरोड़ा ने बताया कि जवाहर नगर के पास हरिहर मंदिर वाली गली में श्री रामजी प्रोपर्टीज के नाम से उसका कार्यालय है। कई वर्षों से वह प्रोपर्टी डीलिंग का काम कर रहा है। रविवार सुबह करीब 10 बजे कार्यालय खुलता है। इससे पहले एक महिला सफाई करने के लिए आती है।
सुबह लगभग आठ बजे सफाई करने वाली महिला का उसके पास फोन आया और बताया कि कार्यालय का गली की तरफ लगा शीशा टूटा हुआ है। इसके बाद उसने आकर देखा तो दीवार में गोली लगी हुई मिली। गोली चलने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक, जिसने टोपी पहनी हुई है वह ऑफिस के पास आता है और शीशे में फायर करता है। इसकी आवाज कमरे में कैद हो गई। गोली चलाने के बाद गोली के खोल को उठाकर युवक चला जाता है। सिविल लाइन पुलिस व अपराध शाखा टीम मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/राजेश्वर/संजीव
[ad_2]
Source link