[ad_1]

हल्द्वानी, 05 जनवरी (हि.स.)। सतर्कता अधिष्ठान उत्तराखंड ने सिडकुल सितारगंज के सहायक लेखाकार को 9 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सतर्कता अधिष्ठान ने शिकायत के बाद ट्रैप टीम का गठन किया। फिर लेखाकार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने सिडकुल में 2 प्लॉट के लिए आवेदन किया था। जिसका आवंटन होने एवं पूर्ण भुगतान करने के बाद रजिस्ट्री की एनओसी उपलब्ध कराने के एवज में आरएम सिडकुल सितारगंज के कार्यालय में तैनात सहायक लेखाकार उमेश कुमार पुत्र प्रकाश जोशी निवासी चांदमारी काठगोदाम हल्द्वानी ने रिश्वत की मांग की थी। शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान द्वारा गोपनीय जांच किए जाने पर प्रथम दृष्टतया मामला सही पाए जाने पर ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को सहायक लेखाकार उमेश कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम/वीरेन्द्र
[ad_2]
Source link