[ad_1]

अशोकनगर, 3 फरवरी (हि.स.)। मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां चंदेरी थाना क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर में शनिवार शाम को एक महिला ने अपनी चार बेटियों को जहर दे दिया। इसके बाद भी उसने खुद भी कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
महिला का नाम 37 वर्षीय रश्मि यादव निवासी ग्राम शंकरपुर है। बताया जा रहा है कि रश्मि के पति की मानसिक स्थिति कुछ दिनों से ठीक नहीं है। रश्मि वह महिला के साथ मारपीट भी करता है। इससे परेशान होकर रश्मि ने शनिवार शाम को अपनी चार बेटियों को जहर दे दिया और फिर खुद भी कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। सभी का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। फिलहाल महिला और उसकी एक बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला का एक तीन साल का बेटा है, लेकिन उसे जहर नहीं दिया गया था।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश