Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]
अशोकनगर, 17 मार्च(हि.स.)। जिले की पिपरई थाना पुलिस ने रविवार को एक नाबालिग के साथ किए गए दुष्कर्म के मामले में पीडि़ता की मुंहबोली भाभी और भाभी के पति और भाई के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को थाना पिपरई अंतर्गत रहने वाली नाबालिग को उसके पड़ोस में रहने वाली मुंहबोली भाभी द्वारा अपने घर बुलाया गया था। नाबालिग ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि उक्त महिला के पति और महिला के भाई द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया। नाबालिग की रिपोर्ट पर से पुलिस ने महिला और उसके पति और उसके भाई के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करने के पश्चात उक्त आरोपितों में से दो को गिरफ्तार किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ देवेन्द्र ताम्रकार/मुकेश