[ad_1]

कुपवाड़ा, 17 जनवरी (हि.स.)। सेना ने बुधवार को कुपवाड़ा जिले में श्रीनगर-चौकीबल राजमार्ग पर चौकीबल के पास एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किया और बाद में उसे नष्ट कर दिया।
सेना की चिनार कोर ने कहा कि चिनार वॉरियर्स ने श्रीनगर-चौकीबल राजमार्ग पर चौकीबल के पास एक आईईडी को बरामद करके और उसे उसी स्थान पर नष्ट करके आज एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। उन्होंने कहा कि आईईडी मिलने के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी करके तलाशी अभियान चलाया गया।
हिन्दुस्थान समाचार/बलवान/आकाश