नई दिल्ली: पहाडों पर बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। झारखंड सरकार ने स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान रखते हुए 31 दिसंबर तक स्कूल बंद रखने का फैसला किया है। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य में संचालित सभी सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त/ गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक विद्यालय समेत) और प्राइवेट स्कूल को 31 दिसंबर 2023 तक बंद रखा जाएगा।
26 दिसंबर से बंद होंगे स्कूल
झारखंड सरकार ने शीतलहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए फिलहाल कक्षा 1 से 9वीं और 11वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है। ये स्कूल 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे। हालांकि बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल जरूरत के अनुसार 10वीं और 12वीं क्लासेस जारी रख सकेंगे।
6 फरवरी से शुरू होंगे बोर्ड एग्जाम
झारखंड बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 6 फरवरी से शुरू होंगी और 26 फरवरी 2023 को समाप्त होंगी। अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharhand.gov.in पर जा सकते हैं।