Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

उत्तर 24 परगना, 27 मार्च (हि.स.)। बैरकपुर से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भाजपा उम्मीदवार को बुधवार से जेड श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी। अब से सेंट्रल आर्मी के छह जवान उनकी सुरक्षा में तैनात होंगे। अर्जुन को अब तक राज्य पुलिस की सुरक्षा मिल रही थी।
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में तृणमूल का टिकट पाने में नाकाम रहने के बाद भाटपाड़ा के ”बाहुबली” अर्जुन सिंह ने पाला बदल लिया था। उन्होंने भाजपा के टिकट पर जीत भी हासिल की थी। बाद में अर्जुन सिंह अभिषेक बनर्जी का हाथ थामकर तृणमूल में लौट आये थे। लेकिन उनके सुर सत्ता पक्ष से मेल नहीं खा रहे थे। इसके बाद फिर 15 मार्च को अर्जुन की भाजपा में वापसी हो गई। उन्हें बैरकपुर से भाजपा का टिकट भी मिल गया। लोकसभा चुनाव से पहले उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
सूत्रों के मुताबिक, जैसे-जैसे मतदान (पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2024) आगे बढ़ेगा, बैरकपुर के भाजपा उम्मीदवार की सुरक्षा बढ़ती जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार/धनंजय/गंगा/आकाश