Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

-दुकानदारों ने दो दिन का वक्त देकर खोला जाम
झज्जर, 11 फरवरी (हि.स.)। बहादुरगढ़ के रेलवे रोड बाजार व काठमंडी में शनिवार रात हुई लूट की वारदात से गुस्साए व्यापारियों ने रविवार को दिल्ली-रोहतक पर जाम लगा दिया। व्यापारियों ने जमकर नारेबाजी की। जाम लगते ही दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगनी शुरू हो गई। सूचना मिलते ही लाइनपार थाना प्रभारी, थाना शहर प्रभारी व डीएसपी मौके पर पहुंचे।
दुकानदारों को समझा बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, मगर दुकानदार आरोपियों की गिरफ्तारी मांग पर अड़े रहे। भाजपा से लोकसभा सदस्य डॉ.अरविंद शर्मा ने दोनों पीडि़त दुकानादरों से मुलाकात की और आश्वासन दिया कि बदमाशों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनको सजा दिलवाना सुनिश्चित किया जाएगा। राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने इन आपराधिक घटनाओं की निंदा की है और अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।
गौरतलब है कि बहादुरगढ़ में शनिवार रात पिस्तोल के बल पर बदमाशों ने दो दुकानों से ढाई लाख से अधिक रुपये लूट ले गए। पहली वारदात अग्रवाल कालोनी स्थित एक बीड़ी माचिस के थोक व्यापारी हरभगवान के यहां हुई। बाइक सवार दो बदमाश आए और एक लाख 10 हजार रुपये लेकर चंपत हो गए। पुलिस इस वारदात की जांच में जुटी ही थी कि रेलवे रोड के विश्वकर्मा चौक स्थित जयशंकर किरयाना स्टोर से तीन बदमाश हवाई फायर करने के बाद डेढ़ लाख से अधिक रुपये लूट लिए। इससे व्यापारियों में रोष पनप गया। गुस्साए लोगों ने विश्वकर्मा चौक पर जाम लगा दिया। करीब पौने 10 बजे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने नाकाबंदी भी की, मगर बदमाश भाग निकलने में कामयाब हो गए। ऐसे में दुकानदार रविवार की सुबह एक बार फिर विश्वकर्मा चौक में एकत्रित हुए और दुकाने बंद करवाने का प्रयास किया, मगर कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकान बंद की तो कुछ खुली रही।
ऐसे में व्यापारी रोष स्वरूप दिल्ली-रोहतक रोड पर आकर बैठ गए। दुकानदारों ने बदमाशों की गुंडागर्दी नहीं चलेगी के नारे लगाए। व्यापारियों ने कहा कि शहर में काले शीशे की गाडिय़ा व बिना नंबर प्लेट की बाइक घुमती है, मगर पुलिस उन पर कार्रवाई करने की बजाय आमजन को परेशान करती है। अगर पुलिस बाजारों में सही से गश्त करे तो इस तरह की वारदात न हो।
हिन्दुस्थान समाचार/शील/संजीव