[ad_1]

जालौन, 11 फरवरी (हि.स.)। उरई कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुजुर्ग ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र ग्राम गढ़र निवासी राजाराम प्रजापति (58) घर पर अकेला था जबकि परिवार के लोग खेत पर थे। इस दौरान राजाराम ने फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद जब परिवार के लोग खेत से घर आए तो वहां वृद्ध का शव लटका देख उनके होश उड़ गए।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बुजुर्ग के नाती दीपक कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने घर में घुसकर उसकी पिटाई की। फिर शव को फांसी पर लटकाकर मार दिया गया है। पिछले कुछ दिनों से आरोपी लोग उसके बाबा को परेशान कर रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/ विशाल/पदुम नारायण