Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुंबई मेट्रो में यात्रा करते देखे गए। मेट्रो में उनके आसपास लोग खड़े थे, लेकिन कोई उन्हें पहचान नहीं सका। अक्षय के साथ प्रोड्यूसर दिनेश विजान भी नजर आए। अक्षय कुमार मेट्रो में किसी को कुछ अंदाज़ा नहीं था कि क्या हो रहा है लेकिन एक फैन ने उन्हें पहचान लिया और चुपके से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इस वीडियो के सामने आते ही फैंस क्रेजी हो गए।
इस बार अक्षय कुमार ने चेहरे पर मास्क और सिर पर टोपी पहनी हुई थी। इसलिए उनकी पहचान नहीं हो पाई। अक्षय कुमार की सादगी पर फैंस हुए फिदा। अक्षय के इस वीडियो को ट्विटर पर एक फैन पेज ने शेयर किया है। मुंबई के ट्रैफिक से बचने के लिए अक्षय मुंबई मेट्रो से सफर कर रहे थे और यह देखकर फैंस हैरान रह गए।
यह पहली बार नहीं था, जब अक्षय मेट्रो में बैठे हों। वर्ष 2023 में उन्हें मुंबई मेट्रो में भी इसी तरह सफर करते देखा गया था। हालांकि, उस वक्त उन्हें अपनी फिल्म ‘सेल्फी’ के प्रमोशन के दौरान दूसरे यात्रियों से बात करते हुए भी देखा गया था।
अक्षय के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
वीडियो सामने आने के बाद अक्षय कुमार के प्रोड्यूसर दिनेश विजान की फिल्म में नजर आने की चर्चा जोर पकड़ रही है। अक्षय की आने वाली फिल्मों पर नजर डालें तो ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘वेलकम-3’ जैसे नाम हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/ लोकेश चंद्रा/सुनील
[ad_2]