Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

आगरमालवा, 7 फ़रवरी (हि.स.)। हरदा फटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से हुई दुःखद घटना को लेकर आगरमालवा जिला प्रशासन भी अलर्ट है। बुधवार को कलेक्टर राघवेन्द्रसिंह और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने जिले के डोंगरगांव पहुंचकर सोनी कृषि फार्म हाउस के पास बनी टोटा मैगजीन का निरीक्षण कर रखे हुए डेटोनेटर के बारे में जानकारी ली तथा अनियमितता एवं कमियां पाए जाने पर उक्त टोटा मैगजीन को सील कर प्रशासनिक टीम को जांच के निर्देश दिए।
इस दौरान एसडीएम मिलिंद ढोके, एसडीओपी पल्लवी शुक्ला, नायब तहसीलदार रामेश्वर दांगी, थाना प्रभारी यशवंतराव गायकवाड, उत्तमसिंह अहिरवार, पटवारी लालसिंह कटारा आदि उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/रीतेश शर्मा/मुकेश