[ad_1]

रतलाम, 10 मार्च (हि.स.)। शनिवार देर रात को हुए हादसे में पति-पत्नी व दो साल के बच्चे की सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई।
जिले के गांव बसंतपुरा निवासी 25 वर्षीय गोपाल पिता कैलाश बंजारा, पत्नी 23 वर्षीय मंजू के साथ दो साल के बेटे विशाल को डाक्टर को दिखाने सातरूण्डा गया था। डाक्टर को दिखाने के बाद तीनों बाइक से लौट रहे थे कि रास्ते में सरवड़ गांव के समीप उनकी बाइक एक अन्य बाइक से भीड़ गई, जिससे तीनों गिर गए। पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने तीनों को चपेट में ले लिया। जिन्हें गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल तत्पश्चात मेडीकल कालेज ले गए, जहां तीनों की मौत हो गई।
बिलपांक थाना क्षेत्र में यह घटना शनिवार शाम को 7 बजे के आसपास बताई गई है, जिस बाइक से टक्कर हुई थी वह बाइक चालक भी घायल हुआ है।
हिन्दुस्थान समाचार/ शरद जोशी