[ad_1]

आगरमालवा, 6 मार्च (हि.स.)। आगर मालवा जिले की सुसनेर विधानसभा से कांग्रेस विधायक भेरों सिंह परिहार के छोटे बेटे महेंद्र सिंह (34 वर्ष) का बीमारी के चलते मंगलवार देर रात निधन हो गया। महेंद्र सिंह को लिवर में इन्फेक्शन की समस्या थी। बुधवार को बड़ोद के रतनपुरा गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
जानकारी अनुसार लिवर इंफेक्शन की परेशानी के चलते महेंद्र सिंह को ईलाज के लिए दिल्ली के एक हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। जहां करीब 17 दिन के उपचार के बाद मंगलवार देर रात साढ़े बारह बजे उनका निधन हो गया। बता दें कि महेंद्र सिंह 2018 के विधानसभा चुनाव में सुसनेर से कांग्रेस केंडिडेट थे। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा / उमेद