Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कोलकाता, 1 मार्च (हि.स.)। लोकसभा चुनाव से पहले शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राजभवन में मुलाकात की। हुगली जिला के आरामबाग में प्रधानमंत्री मोदी ने 7200 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास और उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा।
शाम में प्रधानमंत्री के राजभवन पहुंचने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनसे मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर दावा किया जा रहा था कि मुख्यमंत्री 100 दिनों की रोजगार गारंटी योजना और आवास योजना सहित अन्य केंद्रीय योजनाओं का फंड रिलीज करने की मांग प्रधानमंत्री से करेंगी। हालांकि प्रधानमंत्री से करीब एक घंटे की मुलाकात के बाद बाहर निकली मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि कोई राजनीति नहीं, केवल बातचीत हुई है और यह शिष्टाचार मुलाकात थी।
संदेशखाली मामले के आरोपित शाहजहां को बचाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आरोप के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम किसी को नहीं बचाते हैं। जो गलती करेगा उसको सजा मिलेगी। प्रधानमंत्री से कोई राजनीतिक बात नहीं हुई। जब भी राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री आते हैं तो शिष्टाचार भेंट होती है। और मेरी मुलाकात भी वही थी।
हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश/संजीव